HomeNewsNational National

वायु सेना पायलट की चाकू मारकर हत्या

कसौली. वायु सेना पायलट की चाकू मारकर हत्या राज्य के कसौली शहर में शुक्रवार शाम सड़क पार करने को लेकर हुए विवाद में भारतीय वायु सेना के एक 24 वर्षीय पायलट की एक वकील ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार स्थानीय वकील हरिदास तंवर ने झगड़े में अंबाला वायु सेना स्टेशन के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनुभव राव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

हरियाणा के हिसार जिले के निवासी अनुभव राव अपने तीन दोस्तों के साथ दिल्ली से शिमला किसी काम से गए थे। शुक्रवार को लौटते समय कसौली मार्ग पर एक गाड़ी चालक से बहस के दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा ने कहा कि झगड़े और हत्या से पहले कुछ किलोमीटर तक दोनों ने एक-दूसरे का पीछा किया। इसके बाद तंवर ने राव और उसके दोस्त समीर यादव पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि तंवर ने उस समय शराब पी रखी थी। तंवर को हिमाचल के दून स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या मामला दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: