HomeNewsNational National

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की तैयारी में 400 आतंकी

जम्मू: अगर दहशतगर्द कामयाब रहे तो कश्मीर में कुछ समय से शांत पड़ी वादियों में फिर बंदुक और गोलियों की से गुंज सकती है। पाक अधिकृत कश्मीर में 400 ऐसे दहशतगर्द घुसपैठ की ताक में हैं।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 300-400 आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ को तैयार हैं। उनका मंसूबा यहां आकर आतंकी कार्रवाईयों को अंजाम देना और कमजोर हो चुके यहां के आतंकियों के हौसले बुलंद करना है।

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तादाद 400 के करीब बताई। साथ ही उसने एलओसी के राजौरी-पूंछ और जम्मू के गुरेज सेक्टर को से अधिक घुसपैठ होने की आशंका जताई है।

अब तक नियंत्रण रेखा पर गोई, कोटली, निकियाल, बिंडी, समानी, धल्लुपुर, हिजिरा, संसकुडियाला, भिंबेर और मामाना क्षेत्र से आंतकी भारत में आते रहे हैं। इस समय पाक अधिकृत क्षेत्र में 26 आतंकी कैंप हैं। इनमें 21 एलओसी पर और 4 अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा पर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: