HomeNewsNational National

ट्युलिप‌ गार्डन में लगी पर्यटकों की भीड़

श्रीनगर: कश्मीर का ट्युलिप‌ गार्डन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही खोले गए इस गार्डन में इन दिनों बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक देखे जा सकते हैं।

डल झील के करीब स्थित इस गार्डन में अब तक 35,000 लोग आ चुके हैं। इनमें यूपीए प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी भी शामिल हैं।

राज्य उद्यानिकी विभाग के प्रमुख जीक्यू कुरैशी ने बताया कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम पर स्थापित यह इंदिरा गांधी स्मारक ट्युलिप गार्डन 2,700 फीट लंबा और 1,400 फीट चौड़ा है। इसमें 60 विभिन्न प्रजाति के 12 लाख से अधिक ट्युलिप‌ के वृक्ष हैं जो यहां इंद्रधनुष की आभा बिखरते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: