HomeVichaar Vichaar

जो कहो, उस पर अटल रहो

लीडरशिप मंत्र. नेतृत्व करता हर व्यक्ति एक सामान्य बात अक्सर कहता है कि जो कहो, उसका पालन करो, लेकिन इसका असल मतलब क्या है? ईमानदारी से कहें तो यह बहुत ही व्यक्तिपरक बात है। नेतृत्व करने वाला शख्स ऐसी बात नहीं करता है, जिसके बारे में वह स्वयं सुनिश्चित न हो। तीन सप्ताह पहले की घटना इस बात को अच्छे से समझा सकती है।

हुआ यूं कि हम लोग बेंगलूर में लीडरशिप अवेयरनेस के लिए जाने वाले थे। वहां हमें जागरूकता फैलानी थी कि बदलाव लाना हमारे ऊपर निर्भर करता है, न कि दूसरों पर। हमारी कोशिश थी कि लोगों में नेतृत्व की संभावनाओं को बाहर आने दिया जाए। एक रविवार की सुबह बेंगलूर की चिरपरिचित जगह से हमारा कार्यक्रम शुरू होने वाला था। मौसम बहुत खुशगवार था, लेकिन एक बात की कमी थी, जिस लड़की ने इसका प्रस्ताव दिया था, वह वहां नहीं थी।

मुझे लगा कि कोई विशेष काम आ गया होगा या फिर वह सो रही होगी। फोन करने पर उस लड़की ने बताया कि वह इस बारे में भूल गई थी। उस समय मुझे बहुत आश्चर्य हुआ जब उसने कहा कि वह आएगी और कार्यक्रम में भाग भी लेगी। इस पर मैंने उससे कहा कि यदि उसे हमारे साथ चलना है, तो 15 मिनट में उस स्थान पर आना होगा। ऐसा कहने पर मुझे लगा कि वह कहेगी कि ‘अच्छा ठीक है, आप चले जाइए। मैं अगली बार चलूंगी’। लेकिन उसने कहा कि ‘मैं 15 मिनट में वहां होऊंगी’ और अगले 15 मिनट में वह उस स्थान पर थी। उस लड़की के व्यवहार से मुझे समझ आया कि यदि आप किसी चीज को लेकर उत्साहित हैं और उसके प्रति प्रतिबद्ध हैं तो आप उसके लिए समय निकाल ही लेते हैं।

-लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था लीडकैप के संस्थापक हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: