HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मप्र के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में

भोपाल. जूनियर थ्रोबाल टीम के लिए मध्यप्रदेश के छह खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के चयन शिविर में किया गया है। शिविर से चयनित खिलाड़ियों को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।

शिविर 15 से 16 अप्रैल को चेन्नई में लगाया जाएगा। थ्रोबाल फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा चेन्नई में आयोजित इस शिविर के लिए कमल कुशवाहा, शशिकांत हरड़े, अशोक बिष्ट और उत्तम साहू भोपाल से, अंकित बिवाल देवास से और हेमंत तिवारी ग्वालियर से हैं। सीरीज के सभी मैच 22, 23 और 24 अप्रैल को चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वल्र्ड मास्टर तैराकी में मप्र के तीन खिलाड़ी

पर्थ (आस्ट्रेलिया) में होने वाली 12वीं फीना वल्र्ड मास्टर्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मप्र तैराकी संघ ने जानकारी दी कि ओपी अवस्थी, आरडी झा और सुनील तिवारी का चयन किया गया है। अवस्थी ने मुंबई में आयोजित मास्टर्स प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, आरडी झा ने तीन स्वर्ण और एक रजत तथा सुनील ने चार स्वर्ण पदक जीते थे। सुनील और अवस्थी ने मप्र सिविल सेवा तैराकी टीम में स्वर्ण जीता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: