HomeNewsMetrosIndore Indore

बाबा साहब के स्मारक का लोकार्पण आज

महू.I बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को यहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी आंबेडकर जन्मभूमि पर लगभग १२ करोड़ की लागत से निर्मित आंबेडकर स्मारक का लोकार्पण और १४ फीट ऊंची बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस मौके पर एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने के आसार हैं। श्री आडवाणी सुबह लगभग १0 बजे इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मीडिया से चर्चा के बाद हेलिकॉप्टर से १0.५0 बजे महू पहुंचेंगे। यहां से वे स्मारक स्थल पहुंचेंगे जहां लोकार्पण के बाद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सभा स्थल पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकैया नायडू के भी आने की खबर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: