इंदौर. धीरे-धीरे गरमी तेवर दिखाने लगी है। पारा 40 डिग्री तक उछलकर रविवार को कुछ गिरा लेकिन गरम हवाओं ने लोगों बेहाल कर दिया। रविवार को दक्षिण से आ रही गरम हवाएं दिनभर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहती रहीं। सुबह 10 बजे से ही चिलचिलाती धूप ने सड़कों पर निकले लोगों को पसीना-पसीना कर दिया था।
दोपहर लगभग दो बजे तक तो सड़कें एकाएक सूनी हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के आखिरी महीने में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है लेकिन इस बार दूसरे सप्ताह में (शनिवार को) पारा 40 पार कर गया। रविवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई 39.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रहा।