HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

रिंगरोड नहीं बनने देंगे रायपुरावासी

रायपुर. नए मास्टर प्लान 2021 में रायपुरा रिंग रोड पर आपत्ति को दरकिनार करने से रायपुरावासी भड़क गए हैं। वहां के रहने वालों ने आज रायपुरा बचाओ संघर्ष समिति के साथ बैठक कर किसी भी स्थिति में रिंगरोड नहीं बनाने देने का निर्णय लिया। पार्षद शारदा गोस्वामी, डीसी केशरवानी, रमाकांत निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने बताया कि टाउनहाल में नए मास्टर प्लान 2021 पर सुनवाई के दौरान रायपुरा के करीब 200 लोगों ने रायपुरा रिंग रोड पर आपत्ति की थी। उनका कहना था कि रिंग रोड बनने से रायपुरा के 1200 लोग बेघर हो जाएंगे।

अधिकारियों ने इसमें सुधार का आश्वासन भी दिया। इस बीच ‘रायपुरा में रिंग रोड पर ब्रेक’ का समाचार प्रकाशित हुआ। 8 अप्रैल को समाचारपत्रों से पता चला कि शासन ने 5 अप्रैल को नए मास्टर प्लान 2021 यथावत लागू कर दिया। इस तरह रायपुरावासियों को नजर अंदाज कर उनकी आपत्ति रद्दी की टोकरी में डाल दी गई। आज बैठक में लोगों ने रिंग रोड नंबर 4 का विरोध करते किसी भी हालत में रिंग रोड नहीं बनने देने का निर्णय लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: