HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

जिले में हुई खंड वष्र

बिलासपुर. रविवार को जिले में खंड वर्षा हुई। धूलभरी आंधी के साथ ही शहर के कई मोहल्लों में अच्छी बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों में केवल बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को परेशान कर दिया।

तीन-चार दिनों तक तेज धूप पड़ने के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदल ली। सुबह से खिली धूप ज्यादा तेज नहीं थी। शनिवार की रात से आसमान पर बादल छाए थे, जिन्होंने आज दोपहर बाद अचानक बरसना शुरू कर दिया। अपराह्न् साढ़े तीन बजे अचानक धूलभरी आंधी चलने लगी। पेंड़ों के पत्ते टृूटकर गिरने लगे, जबकि आंधी चलने की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।

मौसम के मिजाज ने लोगों को थोड़ी देर रुकने मजबूर कर दिया। आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कई मोहल्लों में करीब आंधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। सरकंडा, दयालबंद, जरहाभाटा में तेज बारिश हुई। थोड़ी देर के लिए जन जीवन जैसे अस्त-व्यस्त हो गया। लोग बारिश से बचने के लिए दौड़ते-भागते नजर आए।

शहर के कई मोहल्लों में सड़क किनारे पानी जमा हो गया, जबकि नालियों की गंदगी सड़क पर फैल गई और उससे दरुगध आने लगी। इससे लोगों को परेशानी हुई। पानी जमा होने की वजह से कीचड़ भी फैल गई और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को वातावरण में ठंडक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन रात में उमस बढ़ गई और लोग एक बार फिर परेशान हो गए। इधर पेंड्रारोड में केवल 0.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, लेकिन शहर में एक सेमी बारिश होने का अनुमान लगाया जाता रहा।

बारिश होने के कारण पेंड्रारोड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। कल 38 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था जो आज घटकर 36.8 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बिलासपुर संभाग में हल्की बारिश होने की जानकारी मिली है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में दूसरी बार बारिश हुई है। महीने के पहले हफ्ते में ही तेज आंधी के साथ बिलासपुर संभाग के लगभग सभी जिलों में दो से तीन सेमी बारिश हुई थी। हालांकि आज बारिश न तो ज्यादा हुई और न ही समान।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक स्थानीय प्रभाव के कारण जिले में आज हल्की बारिश हुई। गर्मी अचानक बढ़ने के बाद स्थानीय प्रभाव के कारण बनी छोटी-छोटी द्रोणिकाओं की वहज से नमी आ गई और इससे बादल बन गए। इन्हीं बादलों ने बारिश कर दी। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: