HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

नई बानी बनीं गुरदीप

एकता की लाडली प्राची देसाई अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए छुट्टी पर जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक प्राची की फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल जल्दी ही शुरू होने वाला है, जिस कारण अब वे इस धारावाहिक में आगे काम नहीं कर पाएंगी। अत: अब उनकी जगह गुरदीप कोहली को बानी बनाया गया है।

जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘कसम से’ के मंगलवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में गुरदीप अब बानी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग की वजह से ही प्राची ने अपने चेहरे पर जख्म के निशान बनाने के लिए भी मना कर दिया था। उसका चेहरा बदलने के लिए कुछ गिमिक करना जरूरी थे इसलिए इस तरह से कहानी में बदलाव किया गया। आने वाले एपिसोड में प्राची के चेहरे पर गहरे घाव आ जाते हैं, जिससे प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ती है।

प्लास्टिक सर्जरी के बाद गुरदीप कोहली बानी के रूप में नजर आएंगी। एकता का मानना है कि गुरदीप बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं और प्राची के जाने के बाद वह बानी के किरदार में पूरी तरह फिट हैं। एकता ने स्वीकार किया कि प्राची ने पहले ही बताया था कि उसे फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेना है, इसलिए कहानी में बदलाव किया गया और गुरदीप को लेने का फैसला किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: