HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इंडियन ट्रैफिक में फूला जर्मन फरारी का दम

चंडीगढ़बेशक जर्मनी में स्पीड का दूसरा नाम फरारी है, लेकिन 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली इस कार का दम भारतीय सड़कों और ट्रैफिक की वजह से फूल गया।

कार कंपनी फीएट के प्रमोशनल टूर मैजिक इंडिया के तहत फरारी 612 स्केग्लाइटिस भारतीय दौरे पर आई है। रविवार को इस मॉडल की दो कारें दोपहर 3.30 बजे ऋषिकेश से इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ पहुंचनी थी।

फरारी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित युवाओं की भीड़ चिलचिलाती धूप में पलकें बिछाए खड़ी थी।

सभी ने सोचा हवा से बातें करने वाली फरारी समय पर पहुंच ही जाएगी, लेकिन लोगों को एक घंटा ज्यादा इंतजार करना पड़ा। फरारी के दो मॉडल 4.30 बजे पहुंचे। कंपनी इस कार को 2010 के आखिर में भारत में उतारने के मूड में है, लेकिन कीमत का खुलासा नहीं किया जा रहा। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में यह लगभग दो करोड़ रुपए की मिलती है। स्पीड के लिए जानी जाने वाली इन कारों की टेक्नोलॉजी भारतीय सड़कों और ट्रैफिक के आगे बेबस है।

टूर में शामिल एक जर्मन ऑटो मैग्जीन के पत्रकार का कहना था कि ट्रैफिक को छोड़ दें, तो यह टूर अच्छा रहा। इंडिया टूर के नार्थ रीजन संयोजक हरि सिंह ने बताया कि उनका टूर बेहद सफलता पूर्वक चल रहा है। फरारी की टीम 57 शहरों और विभिन्न धार्मिक स्थलों के दौरे पर है। टूर में उन्हें लगभग 11 हजार किलोमीटर का सफर तय करना है। हालांकि कई जगह रोड कंडीशन ठीक न होने के कारण टीम को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्लीक, अट्रैक्टिव एंड पावरफुल

फरारी 612 स्केग्लाइटिस, दिखने में स्लीक और अट्रैक्टिव। 5748 सीसी के पावरफुल इंजन के साथ अधिकतम पावर 540 बीएचपी पर 7200 आरपीएम। डबल डोर और 2 बाय 2 सीटर। स्पीड में तो कमाल, 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार एक सेकेंड से भी कम में हासिल करने की क्षमता।

इंडियन रोड्स के लिए बढ़ाया सस्पेंशन

मैजिक इंडिया टूर से पहले भारत की सड़कों को लेकर फीएट कंपनी ने फरारी को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद फरारी 612 की टीम ने कार का सस्पेंशन और रोड क्लीयरेंस बढ़ाया। टीम मेंबर एंड्रयू ने बताया कि फरारी 612 यूरोप की सड़कों पर 320 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती है, लेकिन भारतीय सड़कों पर इसे 200-230 किमी. प्रति घंटे से तेज नहीं दौड़ा सकते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: