HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

वाटर वेस्टेज रोकने को कल से अभियान

चंडीगढ़नगर निगम का पब्लिक हैल्थ विंग 15 अप्रैल से 30 जून तक शहर में वाटर वेस्टेज रोकने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए एक्सईएन आरएस बेदी की अगुआई में 11 एसडीओÊा की टीम बनाई गई है। टीम में 22 जेई भी हैं।

गर्मियों में निगम सुबह 2.30 बजे अपने सभी वाटर वर्क्‍स की पंपिंग मशीनरी चला देता है, जिससे 3.30 बजे तक पानी पहुंचना शुरू हो जाता है। मिस्यूज को रोकने के लिए विभाग पहली मई से सुबह अभियान चलाता है। इस साल 15 अप्रैल से इसकी शुरुआत की जा रही है।

5.30 से 8.30 बजे तक चेक करेगी टीम :

टीम सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक शहर की गलियों में जाकर चैकिंग करेगी कि कोई अपने लॉन में पानी तो नहीं दे रहा या घर के अंगन में गाड़ियां तो नहीं धो रहा है। पानी की लाइन पर टुल्लू पंप लगाने, घर के टैंक और मीटर से बाहर पानी लीकेज पर टीम की निगाह रहेगी। वॉयलेशन्स पर पहले वर्ा्िनग देखकर छोड़ा जाएगा।

इसके बाद भी वॉयलेशंस मिलने पर 500 रुपए जुर्माना होगा। फिर भी नहीं वॉयलेशंस जारी रहीं तो पानी का कनेक्शन काटा जाएगा।

शहर के लिए पानी है 83 मिलियन गैलन :

शहर वासियों को गर्मियों में प्रेशर से पानी सप्लाई देने के लिए निगम ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। नगर निगम शहर के पास शहर में ंरोजाना पानी सप्लाई करने के लिए नहर और टयूबवैल (दो स्त्रोत) से 83 मिलियन गैलन पानी है। भाखड़ा नहर का पानी कजौलीवाटर हैड से 20-20 मिलियन गैलन पानी (एमजीडी) की चार लाइनों से सेक्टर-39 वाटर वर्क्‍स तक आता है।

इसमें से प्रति लाइन के हिसाब से पंजाब और चंडीमंदिर का शेयर निकालने के बाद निगम के पास 63 एमजीडी नहरी पानी और 200 टयूबवैलों का 20 एमजीडी पानी है। इस समय शहर में 12 से 19 घंटे पानी की सप्लाई हो रही है। इसमें प्रशेर और लो प्रेशर वाली सप्लाई शामिल है।

सुबह के समय पानी के दुरूपयोग को रोकने के लिए एक्सईएन आर.एस. बेदी की अध्यक्षता में 33 सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमें 11 एसडीओ शामिल हैं। टीम पहली बार वॉयलेटर को वर्ा्िनग देगी, अगली बार मिलने पर 500 रुपए का चालान काटेगी। इसके बाद पानी कनैक्शन काटा जाएगा।

एस.के. बंसल चीफ इंजीनियर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: