HomeNewsNational National

राहुल हो सकते हैं प्रधानमंत्री के प्रत्याशी: अर्जुन सिंह

नई दिल्ली. अर्जुन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री अर्जुन सिंह ने आज कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने में कोई हर्ज नहीं है। कहा- वे युवा नेता हैं और उनमें पिता की तरह ही खूबियां मौजूद है।

मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि राहुल में पिता के सारे गुण मौजूद हैं। वे स्वच्छ रूप से सूचना और ज्ञान अर्जित करने की कोशिश कर रहे हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान कि अगला लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए के सवाल पर सिंह ने कहा, 'यह उनका व्यक्तिगत विचार है। इस मसले पर यूपीए निर्णय लेगा।'

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि मेरी कोई अपनी राय नहीं है। पार्टी की जो राय होगी, वही मेरी राय होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: