Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
हमेशा तड़क-भड़क और ग्लैमरस भूमिका में नजर आने वाली बिपाशा इस समय व्यावसायिक और गंभीर सिनेमा के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस कड़ी में वह मधुर भंड़ारकर की फिल्म ‘कॉरपोरेट’ में दिखी थी और अब फिल्म ‘पंख’ में एक गंभीर भूमिका में दिखेंगी।
फिल्म ‘रेस’ में शानदार अभिनय करने करने वाली बिपाशा ने कहा, मैं जानती हूं कि मेरे अंदर वह काबिलियत है जिससे मैं व्यावसायिक सिनेमा और गंभीर सिनेमा के दर्शकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकती हूं। यह कलाकारों के लिए जरूरी है कि वह दर्शकों की रुचि का भी ध्यान रखें।
निर्देशक सुदिप्तो चट्टोपाध्याय की फिल्म ‘पंख’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली बिपाशा ने कहा कि मैंने इस फिल्म में एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जिसे अपने लिंग को लेकर भ्रम है। लड़का बाल कलाकार है लेकिन वह लड़की की भूमिका में ज्यादा लोकप्रिय है। बड़े होने पर वह अपने आप को अभिनेता के रूप में स्थापित करना चाहता है लेकिन उसके मन में कुछ संदेह रहता है। वह कल्पनाओं में खुद को एक अभिनेत्री के रूप में देखता है जो कि वैसा ही उसके साथ बाद में घटित होता है।
बिपाशा ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें इस फिल्म को करने से मना किया लेकिन उन्हें यह भूमिका बहुत पंसद आई।
बिपाशा रितुपर्णो घोष की बंगाली फिल्म ‘शब चोरित्रो काल्पनिक’ में भी गंभीर किरदार में दिखेंगी।