HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

‘मैं आरक्षण के खिलाफ’

जयपुर राज्यपाल एस.के. सिंह ने कहा कि वे आरक्षण व्यवस्था के पूर्णत: खिलाफ हैं। राजनीतिक लाभ के चलते कुछ लोगों ने दलितों से जो वादे किए, वे आज तक पूरे नहीं हुए। आरक्षण के स्थान पर यदि वे वादे पूरे कर दिए जाते तो दलितों का उद्धार हो गया होता। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा के समक्ष राज्यपाल दीपांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम डॉ.अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से आयोजित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि हम और हमारे बच्चे जिस भी जाति के हों, अच्छे आदमी बनें। वे पूरी शक्ति से पढ़ाई-लिखाई में जुटें और आगे बढ़ें। आरक्षण की बजाय वादा पूरा करने को कहें।

बाबा साहब ने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। वे मांगने वालों में से नहीं थे। आप भी किसी से कुछ मत मांगो। बस आपके वादे पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के दिल में प्रोत्साहन का दीप जलाया और संविधान को संवारा। उनकी दिली इच्छा थी कि दलितों में एकता बढ़े, सामाजिक समझ बढ़े और शिक्षा के क्षेत्र में वे आगे बढ़ें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: