HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मौसम ने फिर करवट बदली

जयपुरप्रदेश में मौसम ने फिर रंग बदला है। रविवार को कहीं धूलभरी आंधी आई तो कहीं बारिश व ओले गिरे। राज्य के अनेक इलाकों में दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। कोटा में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। बारां जिले के कवाई क्षेत्र में ओले गिरे। राजधानी में एक दिन पहले तेज बारिश होने के बाद रविवार दोपहर बाद गर्म हवाएं चलीं।

अलवर में पारा 41 डिग्री पार होने से गर्मी दिनभर झुलसाती रही। बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, शेखावाटी में दिनभर तेज गर्मी रही।बीकानेर में शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को दिनभर तेज धूप रही। जोधपुर में एक डिग्री पारा बढ़ने से गर्मी तेज हो गई। जैसलमेर में दिन का तापमान 40.7 तथा बाड़मेर में 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। राजधानी में शनिवार को तेज बरसात से मौसम सुहाना हो गया था लेकिन रविवार को स्थिति इसके विपरीत रही। सुबह से सूर्य की तेज किरणों ने झुलसाना शुरू कर दिया था।

दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर अन्य दिनों के बजाय वाहनों की संख्या कम रही।यूं हुई तापमान में बढ़ोतरी (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्र शनिवार रविवार

जैसलमेर 38.4 40.7

बाड़मेर 40.0 40.8

चूरू 38.0 39.0

श्रीगंगानगर 36.5 38.2

जोधपुर 38.4 39.7

फसलों को नुकसान

प्रदेश में बेमौसम की बरसात से फसलों को नुकसान हुआ है। झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर रात अंधड़ के साथ गिरे ओलों ने गेहूं, मेथी, चना सहित सब्जियों की फसलों को तबाह कर दिया। झुंझुनूं के कृषि अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में ओलावृष्टि से करीब तीन करोड़ की फसल नष्ट हो गई, जबकि किसानों की मानें तो उनका पांच करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: