HomeNewsNational National

भ्रष्टाचार के विरोध में अंधे की गई जान

गया: बिहार के बिगड़े हालातों का एक और प्रमाण। मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंडल आयुक्त के कार्यालय के बाहर पांच दिन से प्रदर्शन कर रहे एक अंधे व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई।

उक्त व्यक्ति के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, मगध जिला दंडाधिकारी ने उसके द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ जांच प्रारंभ कर दी है।

सूत्रों के अनुसार गया जिले के शेरपुर गांव में रहने वाले रामजतन साहू ने 9 अप्रैल से मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के खिलाफ आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन प्रारंभ किया था। उसने अस्पताल प्रशासन पर स्वयं को आवश्यक दस्तावेज न उपलब्ध कराए जाने की शिकायत की थी, जिसके अभाव में दूसरे सरकारी अस्पताल में उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।

बकौल साहू उसे अस्पताल ने 15 फरवरी को भर्ती कर 23 फरवरी उसके ऑपरेशन की तारीख मुकर्रर की थी। लेकिन बाद में उसका केस पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को ट्रांसफर कर दिया गया, जहां आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में डॉक्टर्स ने उसके ऑपरेशन से इंकार कर दिया। उसने इसके खिलाफ गया जिले के अधिकारियों को भी शिकायत की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: