HomeNewsNational National

अपने गुरु को श्रद्धांजलि नहीं दे पाया बुधिया

भुवनेश्वर: रविवार को अज्ञात हत्यारों द्वारा मौत के घाट उतारे गए वंडर किड बुधिया सिंह के कोच बिरंची सिंह को आज सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी, लेकिन खुद बुधिया अपने गुरु को श्रद्धांजलि नहीं दे पाया।

यहां के एक स्पोर्टस होस्टल में रह रहे बुधिया को उसकी मां सुकंती सिंह ने कमरे से ही बाहर नहीं निकलने दिया। सुकंती ने बताया कि सालिया साही के झुग्गी में रह रहे उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें स्वयं और बुधिया को होस्टल से बाहर नहीं निकलने को कहा था।

सुकंतीने बताया कि उन्हें बिरंची की हत्या पर बेहद दुख है। लेकिन उन्हें श्रद्धांजलि देने जूडो हॉल या फिर अस्पताल जाना खतरे से खाली नहीं था।

ज्ञातव्य है कि सुकंती ने पिछले दिनों पुलिस में बिरंची के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा उस पर बुधिया को शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया था। इसके कारण दास को एक सप्ताह तक जेल में रहना पड़ा था। इसी कारण उसने यह निर्णय लिया।

हालांकि सुकंती की इच्छा बिरंची को श्रद्धांजलि देने की थी। लेकिन वहां मौजूद लोग उन्हें निशाना बना सकते थे। हालांकि कोच के शव पर बुधिया की ओर से एक पुष्पहार चढ़ाया गया।

दो गिरफ्तार बिरंची दास की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को एक गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने राजधानी के खंडगिरि और खारवेल नगर से एक गैंग से संबंधित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के पास इन दोनों के इस घटना में लिप्त होने के सबूत हैं। वह जल्दी ही इसमें शामिल मुख्य अभियुक्त के नाम की घोषणा करने वाली है।

बिरंची के भाई सुशांत दास ने रविवार को हत्या के पीछे राजा आचार्या नामक माफिया का हाथ होने का आरोप लगाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: