साओ पाउलो: राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटील ने ब्राजील में रह रहे भारतीयों से कहा है कि वे ब्राजील के साथ अपनी मातृभूमि को भी अपने दिल में संजोए रखें।
पाटील ने कहा कि यहां रह रहे अधिकांश भारतीय ब्राजील की जीवनशैली के अनुसार ढल चुके हैं। वे उनसे अनुरोध करती हैं कि वे भारत से अपने सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध बनाए रखें।
राष्ट्रपति इस समय 13 दिन की ब्राजील, मैक्सिको और चीली की यात्रा पर हैं। इसमें वे आज यहां पहली बार लोगों से मिलीं।