HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

रंग में भंग

पुष्कर. आचार्य ब्राम्हण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शांति पूर्वक सिमटने से पूर्व खलल पड़ गया। विदाई के दौरान जोधपुर एवं अजमेर के समाज बंधु भिड़ गए। मामूली कहासुनी हाथापाई में बदल गई। मामला पुलिस थाने पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

शाम को विदाई के दौरान जोधपुर से आए अनिल आचार्य एवं अजमेर के मनीष के बीच टेलीफोन डायरेक्ट्री को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों के रिश्तेदारों ने मामले को तूल दे दिया और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। मारपीट में मनीष के चेहरे पर चोट आई। इससे माहौल और गरमा गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आयोजकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया। अनिल ने समाज बंधुओं एवं चोटिल मनीष से माफी भी मांगी, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। यहां बाद में समाज के प्रबुद्धजनों ने समझौता करा दिया।

अनिल ने जोधपुर संभाग की टेलीफोन डायरेक्ट्री प्रकाशित कराई थी। एक डायरेक्ट्री मनीष ने मांगी, लेकिन अनिल ने देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच मामूली झगड़ा हो गया।
-प्रेमचंद आचार्य,सम्मेलन समिति के अध्यक्ष





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: