HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

हजार कनेक्शन निरस्त

अजमेर. आईओसी ने जिले में मल्टीपल दायरे में आने वाले एक हजार उपभोक्ताओं के रसोई गैस कनेक्शन निरस्त कर दिए हैं। एक ही पते पर एक से अधिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की जांच कंपनी करवा रही है।

जिले में कंपनी के सभी आठ वितरकों के यहां एक ही नाम से जारी एक से अधिक तथा एक ही पते पर एक से अधिक गैस कनेक्शनों की जांच करायी गई। जिन उपभोक्ताओं के नाम से अधिक कनेक्शन थे, उनके एक कनेक्शन को छोड़ शेष की सप्लाई बंद कर दी गई और अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर के लिए नोटिस भेजे गए।

इसी प्रकार एक ही पते पर एक से अधिक कनेक्शनों को भी जांच के दायरे में लिया गया। कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन निरस्त कर दिए हैं, जिन्होंने लगातार छह माह से सप्लाई नहीं ली है। कंपनी ने ऐसे डीबीसी उपभोक्ताओं के कनेक्शन निरस्त कर दिए, जो डायरी में दर्ज निवास पर नहीं रह रहे हैं।

मल्टीपल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कंपनी स्तर पर कार्रवाई की गई है। डिफ्लॉटर्स के कनेक्शन निरस्त किए गए हैं। कई उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच अभी प्रस्तावित है।
-प्रवीण गुलाटी,क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी, आईओसी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: