HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

खूनी संघर्ष में 10 जख्मी

किशनगढ़. राजारेड्डी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात को दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। दोनों पक्षों के लोगों ने तलवार व लाठियों का इस्तेमाल किया। खूनी संघर्ष में 10 जने घायल हो गए। इनमें एक ही परिवार के 7 व दूसरे के 3 सदस्य शामिल हैं। घायलों को यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजारेड्डी निवासी भैरूलाल भाटी का पुत्र प्रकाश रविवार रात को दूध लेने के लिए क्षेत्र में स्थित एक दुकान पर गया था। जहां प्रहलाद सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने प्रकाश पर तलवार व लाठियों से हमला बोल दिया। प्रकाश ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को उस पर हुए हमले की जानकारी दी। इस पर एकबार फिर प्रहलाद सिंह व भैरूलाल भाटी के परिवार के लोग आमने-सामने हो गए।

दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दयालराम भाटी के पुत्र ओमप्रकाश, राजेश, नेमीचंद व रामलाल पुत्र बीजाराम, कुंदनमल, प्रकाश पुत्र भैरूलाल व लक्ष्मण पुत्र कैलाश भाटी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के प्रहलाद सिंह पुत्र हनुमान सिंह, हरिसिंह पुत्र हनुमान सिंह व श्रीमती नरेश कंवर पत्नी प्रहलाद सिंह भी घायल हो गए।

हमले में दोनों पक्ष के दस लोग जख्मी हो गए। जिन्हें यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया। मदनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी लोगों से पूछताछ की। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया।

दूसरी बार जख्मी हुए दंपती

करीब दो सप्ताह पूर्व हुए झगड़े में प्रहलाद सिंह व उसकी पत्नी नरेश कंवर घायल हुए थे। जिन्हे यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दंपती घर चले गए। लेकिन रविवार को हुए झगड़े में एकबार फिर प्रहलाद सिंह व उसकी पत्नी नरेश कंवर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: