बीकानेर. शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को दिनभर तेज धूप रही। धूप से शहर तपने लगा। बीते दिनों हुई बारिश के कारण उमस जैसा माहौल होने से लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। मौसम में आ रहे बार-बार परिवर्तन से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है।
रविवार को गर्मी और अधिक रही। तीखी धूप होने से पसीना भी निकलना शुरू हो गया। हवा चलने के बाद भी रात का तापमान अब 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।