बीकानेर. बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक युवा शक्तिमंच की बैठक रविवार को रतनबिहारी पार्क में मुकेशकुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ अन्याय की बात करते हुए वक्ताओं ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
आरपीएसी द्वारा शिक्षकभर्ती-2005 में डिग्रियां फर्जी पाए जाने के बाद भी उन डिग्रियों को फर्जी नहीं माना गया। फर्जी डिग्रीधारियों को बाहर रिक्त पदों की प्रतीक्षा सूची निकालकर नियुक्ति से वंचित रहे याग्य शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग बेरोजगार शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से की। बैठक में बेरोजगार शिक्षकों ने आगामी रणनीति पर चर्चा की।