bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

इंद्र बने भक्त खींचेंगे रथ

इंदौर. महावीर जयंती पर 18 अप्रैल को महावीर भवन, राजबाड़ा से जैन समाज का जुलूस निकलेगा। साधु- साध्वियों के साथ समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।

श्वेतांबर जैन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश बांगानी, महासचिव यशवंत जैन एवं सचिव योगेंद्र जैन ने बताया जुलूस में पारंपरिक वेशभूषा में इंद्र बने भक्त भगवान का रथ खींचेंगे। यात्रा राजबाड़ा से शुरू होकर गांधी हॉल पोद्दार प्लाजा पर खत्म होगी। धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा रक्तदान, प्रदर्शनी और फिल्म प्रदर्शन, नेत्रदान, वरिष्ठ जन सम्मान के साथ करियर काउंसलिंग व दीपोत्सव का आयोजन भी होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: