जोधपुर. जोधपुर शहर में शनिवार की रात कई लोगों ने अपना होश गंवा दिए। महज 6 घंटों में हुई 5 घटनाओं में 7 जाने चलीं गईं। केबीचएचबी में युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली।
पाल रोड पर पत्नी ने फांसी लगाई तो पति भी फंदे पर झूल गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में एक र्न्िसग छात्र ने फांसी लगा ली और एक वृद्ध ने केरोसिन पीकर अपनी जान दे दी। अल सुबह कायलाना रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
पत्नी ने फांसी लगाई तो पति ने भी जान दी
पाल रोड पर रूपरजत टाउनशिप के पास शनिवार देर रात दंपती ने फांसी लगा ली। हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करने वाला बीकानेर का छैलसिंह राजपूत अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ इस मकान में रहता था। अक्सर शराब पीकर आता और पत्नी से मारपीट करता था। शनिवार देर रात भी वह नशे में आया तो पत्नी कमला से झगड़ा हो गया।
पत्नी गुस्से में छत पर बने बाथरूम में घुस गई और दरवाजा बंद कर फव्वारे से फंदा लगा कर झूल गई। छैलसिंह ने लकड़ी से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा व चद्दर मुड़ गई, मगर वह खुला नहीं। घबराया छैलसिंह अपने कमरे में गया। उसने पत्नी की ओढ़ने से फंदा लगाया। ड्रम पर तकिये व कंबल रख कर वह पंखे के हुक तक पहुंचा तथा फंदा गले में डाल कर झूल गया।
र्निसग हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाई
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 में श्रीबालाजी र्न्िसग स्कूल में प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले छात्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि जैतारण निवासी छात्र गौतम भाटी दयाराम चौधरी की इस स्कूल में पढ़ता था और यहीं बने हॉस्टल में छह माह से रहता था। उसके दो रूम पार्टनर भी थे। उनमें एक छात्र चार माह पहले यहां से चला गया और दूसरा भी शनिवार को अपनी बुआ के घर चला गया।
गौतम ही रात साढ़े दस बजे उस छात्र को बुआ के यहां छोड़ कर आया था। रात 11 बजे तक अन्य छात्रों ने उसे देखा था, मगर बाद में वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर गया और टीनशेड के हॉल में लोहे की एंगल से फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। अन्य छात्र छत पर गए तब गौतम वहां लटका हुआ मृत मिला। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
वृद्ध ने केरोसिन पीया, युवक की हादसे में मौत
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 15 में शनिवार देर रात एक वृद्ध ने केरोसिन पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पचास वर्षीय बलवीरसिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात करीब ढाई बजे उसने केरोसिन पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे एमजीएच ले गए, जहां सुबह छह बजे बलवीरसिंह ने दम तोड़ दिया। उधर कायलाना तिराहे पर रूपावतों का बेरा निवासी संतोष माली की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वह अल सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शहर की ओर आ रहा था। तिराहे के मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर उलट गया तो वह भी उसके नीचे दब गया।