HomeNewsRajasthanKota Kota

आखिर नहीं बच सकी ‘सोनू’ की जान

कोटा. बीमारी से जूझ रहे शेर ‘सोनू’ ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके जैविक अंगों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए हिस्टोपैथोलॉजिकल एक्जामिनेशन लेब, इज्जतनगर (बरेली) भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद चिड़ियाघर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

‘सोनू’ को पेरोटोनाइटिस नामक गंभीर बीमारी थी। उसका इलाज पॉली क्लिनिक के सहायक निदेशक पीएन मिश्रा की देखरेख में डॉ. विलासराव द्वारा किया जा रहा था। 3 अप्रैल जांच रिपोर्ट से बीमारी का पता चलने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने विशेषज्ञों से उसके इलाज की राय ली, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर सोनू ने दम तोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: