bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

डाक विभाग खरीदेगा हवाई जहाज

जयपुर. डाक अब घरों तक जल्द पहुंचेगी। इसके लिए विभाग खुद का हवाई जहाज खरीदने जा रहा है। साथ ही विभाग निजी कोरियर कंपनियों को चुनौती देने के लिए खुद एयर कागरे कॉम्प्लेक्स स्थापित करेगा।

विभाग दूरदराज स्थानों पर डाक पहुंचाने के लिए अभी एयर इंडिया की सेवाएं ले रहा है। इसमें काफी समय लगता है। कई बार फ्लाइट लेट होने या उसके निरस्त होने से जरूरी डाक गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाती है। डाक को समय पर पहुंचाने के लिए एयर इंडिया से उसके छोटे पुराने विमान खरीदे जाने का निर्णय किया गया है। इस विमान में बदलाव कर उसका कागरे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विभाग को विमान कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दूसरा, उसके काम में तेजी आएगी। एक निश्चित वजन तक के पैकेट भी ले जाए जा सकेंगे।

बिजनेस डाक को महत्वता : जयपुर में नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद डाक विभाग जयपुर में एयर कागरे काम्प्लेक्स बनाएगा। इसका उपयोग बिजनेस डाक के लिए किया जाएगा। जयपुर में बिजनेस डाक काफी बढ़ गई है। ऐसे में विभाग का प्रयास है कि ग्राहकों को निर्धारित समय पर निश्चित रूप से डाक मिल जाए। कागरे कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से जगह मांगी जाएगी।

वर्तमान स्थिति : इस समय डाक विभाग डाक भेजने के लिए रेल सेवाओं व खुद के वाहनों का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें देरी होने से कई बार परीक्षा के प्रवेश फार्म, इंटरव्यू कॉल, जरूरी डाक में देरी हो जाती है।

क्या फायदा होगा : लोगों को डाक जल्द मिलेगी, परीक्षा के प्रवेश फार्म, इंटरव्यू कॉल, नियुक्ति पत्र समय पर मिल सकेंगे, विभाग का बिजनेस बढ़ेगा, छवि सुधरेगी। विभाग का पहला प्रयास है कि लोगों को उनकी डाक समय पर मिले। इसके लिए यह सुविधा पूवरेत्तर राज्यों में शुरू की गई है। इसे आगे बढ़ाने की योजना है।
-अंबेश उपमन्यु, निदेशक, डाक सेवाएं, राजस्थान





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: