bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नवरात्रि यज्ञ की पूर्णाहूति

अंबिकापुर.b चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन पूरा शहर भक्तिभाव के वातावरण में डूबा रहा। देवी अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच श्रद्घालुओं ने पूर्णाहूति यज्ञ में भाग लिया व उपवास तोड़ा। पूर्णाहूति के अवसर पर जगह-जगह कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन आज यज्ञ व उपवास की पूर्णाहूति को लेकर सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। उपवाव कर रहे श्रद्घालुओं ने पूर्णाहूति यज्ञ में हवन कर अपने-अपने उपवास तोड़े। जगह-जगह चल रहे पूर्णाहूति हवन से पूरा शहर भक्तिरस में डूबा रहा। इस अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं श्रद्घालुओं द्वारा कन्या भोज का आयोजन कर शक्ति की देवी की पूजा अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की गई। दिनभर चले पूर्णाहूति कार्यक्रमों व धार्मिक आयोजनों से मंदिरों में दिनभर श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही।

पूरा शहर देवी की आराधना एवं आस्था में डूबा रहा। महामाया मंदिर सहित नगर के सभी शक्तिपीठों में पूरे दिन धार्मिक आयोजन चलते रहे जहां हजारों श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चना कर मां दुर्गा के दर्शन किए। गायत्री मंदिर में आज गायत्री मंत्रोच्चरण के बीच श्रद्घालुओं ने हवन में भाग लिया। हवन उपरांत यहां कन्या भोज का आयोजन किया गया। महामाया मंदिर में आज पूरे दिन श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। यहां शहर से आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्घालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्घालुओं ने पूर्णाहूति यज्ञ में हवन कर अपना उपवास तोड़ा। मंदिर परिसर में श्रद्घालुओं द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया तथा उनकी पूजा की गई। पुलिस लाइन स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। इसके अतिरिक्त समलाया मंदिर, शंकरघाट एवं बाबूपारा स्थित काली मंदिर में काली की पूजा अर्चना की गई।

बाबूपारा स्थित मंदिर में अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। संत हरकेवल शक्तिपीठ में आज पूर्णाहूति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैगा श्रद्घालुओं द्वारा देवी जुलूस निकाला गया। जुलूस में देवीभक्त तलवार व अन्य शस्त्र सहित शामिल थे। उधर पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महामाया मंदिर सहित सभी मंदिरों में जवानों की तैनाती की गई थी।

भगवान राम की निकली भव्य शोभायात्रा

रामनवमी के अवसर पर आज नगर के राम मंदिर में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान राम के जन्म उपरांत दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर भक्त बाजे-गाजे के बीच रामभक्ति में लीन रहे।

राम जन्मोत्सव को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। इस अवसर पर कल शाम को मंदिर परिसर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकली थी। शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई थी। यहां कर पूरी रात भजन-कीर्तन चलता रहा। आज सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत दोपहर में मंदिर के दरवाजे को बंद कर दिया गया। इसके बाद ठीक बारह बजे भगवान राम के प्रतीकात्मक रूप से जन्म होने पर श्रद्घालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के दरवाजे को खोला गया।

जन्मोत्सव के साथ पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा और श्रद्घालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जन्मोत्सव के साथ श्रद्घालु रामभक्ति में डूब गए। ढोल-नगाड़े की धूम पर गीत गाते हुए नाचने लगे। यहां करीब 10 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की। जन्मोत्सव उपरांत देर शाम तक धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

बिश्रामपुर में भी रामजन्मोत्सव का भव्य आयोजन

नगर के दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आज प्रभू राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के अवसर पर श्री रामजानकी मंदिर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर रात्रि जागरण एवं भजन-कीर्तन किया गया। आज प्रात: सात बजे रात्रि जागरण के समापन पश्चात विद्वान आचार्य पं. बालकिशनु गर्ग ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चरणों के साथ श्रीराम सहस्रार्चन एवं अभिषेक किया गया।

सहस्रार्चन में विवेकानंद चौबे ने पान पत्ता, लौंग, इलायची, सुपारी द्वारा सुभाष गोयल प्रदेशाध्यक्ष गंगा ग्रामोत्थन समिति ने बादाम व लौंग द्वारा, सुशील जैन उपाध्यक्ष अग्रवाल सभा ने काजू-किशमिश द्वारा, रामगोपाल मित्तल ने अंगूर द्वारा, के. बी. सिंह ने छुहारा-ताल मखाना द्वारा तथा नरेश मित्तल के पुत्र ने लौंग-इलायची द्वारा प्रभू राम का सहस्रार्चन एवं अभिषेक किया। दोपहर साढ़े बारह बजे जय श्रीराम की गूंज एवं वैदिक मंत्रोच्चरणों के बीच श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

तत्पश्चात हवन और फिर कन्या भोज कराया गया। दोपहर एक बजे से महिला मंडल की श्रद्घालु महिला सदस्यों द्वारा राम नाम संकीर्तन प्रारंभ किया गया है। पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त भक्तगणों सहित भोला महाराज, इंद्र कुमार, विजय महाराज, मुरारी महाराज, रवि, विजय, हुकुम, मोनू, अरूण झा, जवाहिर आदि सक्रिय रहे।

आईजी ने भी की पूजार्चना : सरगुजा रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बी. एस. मरावी ने भी आज रामजानकी मंदिर एवं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजार्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख शांति और समृद्घि क ी कामना की। उनके साथ सूरजपुर एसपी राधेश्याम नायक भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: