HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

788 करोड़ के घोटाले में भारतीय को सजा

लंदन: एक अंतर्राष्ट्रीय घोटाले में लोगों से 10 करोड़ पौंड(788 करोड़ रुपए) की ठगी करने के आरोप में एक पूर्व भारतीय मूल के एकाउंटेंट को यहां साढ़े सात साल के कैद की सजा सुनाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिसेस्टरशायर के शिंदर सिंह गंगार(46) ने लोगों को 160 प्रतिशत के रिटर्न का दिलासा देकर अपने साथ धन निवेश करने को कहा था। वास्तव में यह धन निवेश नहीं किया गया था। बल्कि उसे विदेशी बैंकों मे जमा करा दिया गया था।

यह सारा लेन-देन डॉब व्हाईट कंपनी के मार्फत हुआ, जिसका मुख्यालय लिसेस्टर औन नाटिघम में था। इस धोखाधड़ी में गंगार के साथ कंपनी के अलन व्हाईट(49) भी शामिल थे।

दोनों निवेशकों के धन का उपयोग प्रापर्टी खरीदने, दोस्तों का उधार देने और अच्छी योजनाओं में निवेश करने में खर्च किया।

इस ठगी की जांच करने में लिसेस्टरशायर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के गंभीर धोखाधड़ी कार्यालय को सालों लग गए।

शुक्रवार को शैफिल्ड क्राउन कोर्ट दोनों को धोखाधड़ी और अमेरिकी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में साढ़े सात साल की सजा सुनाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: