bhaskar Web English
HomeHealth Health

लखनऊ में भी स्टेम सेल बैकिंग सुविधा

लखनऊ. अब लखनऊ में भी स्टेम सेल बैंकिंग की सुविधा लोगों को मिलने जा रही है जिससे भविष्य में मानव शरीर में होने वाली कई घातक बीमारियों से निपटा जा सकेगा।

लाइफ सेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष एस़ अभय कुमार ने कहा, ‘प्रसवोपरांत नवजात शिशु की नाभि से लगी हुई नाल को फेंक दिया जाता था जबकि यह स्टेम सेल का श्रोत है। यही कोशिकाएं बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में प्रत्यारोपित कर दी जाती हैं जिससे बीमारी खत्म हो जाती है।’

उन्होंने बैंकिंग सुविधा के बारे में बताया कि इन स्टेम कोशिकाओं को इकट्ठा कर क्रायोजेनिक तरीके से 196 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखा जाएगा। आज इसका उपयोग 75 से भी ज्यादा घातक बीमारियों में किया जा सकता है। इनमें से अधिकतर रोग रक्त, प्रतिरक्षा प्रणाली, स्नायु और हृदय से संबंधित होते हैं।

लाइफ सेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की भारत में चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलौर सहित एशिया के तीस अन्य प्रमुख शहरों में व्यापारिक और संरक्षक केंद्र हैं। अब इसी क्रम में लखनऊ को भी शामिल किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: