Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
अभिनेता और फिल्मकार सचिन पिलगांवकर का कहना है कि उनकी नई मराठी फिल्म ‘आमही सतपुते’ राज सिप्पी की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक नहीं है बल्कि अंग्रेजी फिल्म ‘सैवन ब्राइड्स फॉर सैवन ब्रदर्स’ से प्रेरित है।
उन्होंने कहा कि ‘सत्ते पे सत्ता’ भी एक अंग्रेजी फिल्म से प्रेरित थी और उनकी फिल्म भी अंग्रेजी फिल्म से ही प्रेरित है। जहां ‘सत्ते पे सत्ता’ में अपराध को मुख्य केन्द्र में रखा गया था, वहीं सचिन की फिल्म म्यूजिकल कॉमेडी होगी।
उन्होंने कहा कि ‘सत्ते पे सत्ता’ बहुत बड़े कैनवास पर फिल्माई गई थी लेकिन उनकी फिल्म का बजट उसके बराबर नहीं है। ‘सत्ते पे सत्ता’ में अमिताभ बच्चन के छोटे भाई की भूमिका निभाने वाले इस अभिनेता ने कहा कि ‘आमही सतपुते’ की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
सात बहनों पर आधारित है फिल्म
उन्होंने कहा कि जहां ‘सैवन ब्राइड्स फॉर सैवन ब्रदर्स’ और ‘सत्ते पे सत्ता’ की कहानी सात भाइयों पर आधारित थी, वहीं उनकी फिल्म की कहानी सात बहनों के जीवन पर आधारित है। मराठी फिल्मों के जाने-माने कलाकार अशोक सराफ इन बहनों के पिता की भूमिका में दिखेंगे।