HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

चांदनी चौक टू चाइना मे दीपिका का डबल रोल

मुंबई. दीपिका पादुकोण एक्शन-कॉमेडी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में डबल रोल निभा रही है।

आडवाणी ने कहा- यह सही है। दीपिका मेरी फिल्म में डबल रोल कर रही हैं। फिल्म ओम शांति ओम में डबल रोल निभाने वाली दीपिका की यह दूसरी डबल रोल फिल्म है।

आडवाणी ने बताया कि फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। कैलाश खेर का भी साथ लिया गया है। बप्पी लहरी के बॉम्बे से आया मेरा दोस्त फिल्म आप की खातिर से लिया गया है। बप्पी दा ने इस गाना को बनाया और फिर से गाने को गाया गया है।

गौरतलब है आडवाणी द्वारा निर्देशित पहली फिल्म कल हो ना हो बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी लेकिन उनकी दूसरी फिल्म सलाम-ए-इश्क फ्लॉप हो गई थी।

चांदनी चौक टू चाइना एक मेगा बजट फिल्म है और वार्नर ब्रदर और रोहन शिप्पी फिल्म के प्रोडच्यूसर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: