HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पारा स्थिर, पर गर्मी बरकरार

भोपाल. विगत कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहा पारा सोमवार के मुकाबले थोड़ा और नीचे रहा। शहर में मंगलवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जो कल के मुकाबले 0.6 डिग्री कम है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद लोगों को इससे कोई राहत नहीं मिली। दोपहर के समय गर्म हवाओें के चलते अधिकांश चौराहे सूने नजर आए। लोग जरुरी काम होने की स्थिति में ही धूप से बचाव करके घरों से बाहर निकले।

सरकारी दफ्तरों और निजी संस्थाओं के कर्मचारी भी चश्मे, टोपी, हाथ के दस्ताने और मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे। सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम में लगने वाली कर्मचारियों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम नजर आई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर पारा 42 पर

राजधानी के अलावा प्रदेश के कुछ स्थानों पर मंगलवार को पारा 42 डिग्री पर स्थिर रहा। खजुराहो, नौगांव और राजगढ़ में पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में बूंदाबांदी होने के आसार है। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: