HomeNewsMetrosIndore Indore

दो मुंह का बच्चा जन्मा

इंदौर. रामनवमी पर रात 12.05 बजे आदित्य नर्सिग होम में दो मुंह के बच्चे (लड़के) ने जन्म लिया लेकिन 15 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद लोग खबर मिलने पर रात में ही और कई लोग सुबह उसे देखने उमड़ पड़े। बच्च हुआ तब परिजन ने उसे राम का अवतार बताया जबकि सुबह देखने पहुंचे लोगों ने शव के हाथ जोड़े और इसे भगवान का चमत्कार बताया।

वहीं विशेषज्ञ ने इसे विकृति करार दिया और बताया ऐसे 10 लाख मामलों में एकाध बार होता है। दोपहर एक बजे परिजन शव ले गए। द्वारकापुरी निवासी उक्त गर्भवती महिला सोमवार को रात 9 बजे नर्सिग होम पहुंची। इसके बाद डॉ. आशा सेठिया ने सोनोग्राफी की तो दो मुंह के बच्चे की बात सामने आई। उन्होंने महिला से भर्ती होने के लिए कहा किंतु वह चली गई।

रात 11.45 बजे फिर आई तो तत्काल लेबर रूम में ले जाया गया और रात 12.05 बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी नार्मल हुई। डॉ. सेठिया ने बताया उक्त महिला मेरे पास 21 फरवरी को भी आई थी। तब भी मैंने सोनोग्राफी के लिए कहा था लेकिन उसके परिजन का कहना था सोनोग्राफी कराने से बच्चे पर असर पड़ता है।

डिलेवरी के समय मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित बंग ने बताया बच्चे की सांस व दिल की धड़कन काफी धीमी चल रही थी। हमने उसे बचाने के पूरे प्रयास किए किंतु ऐसे मामलों में बच्चे कम ही जीवित रह पाते हैं। हमने जन्म के बाद बच्चे का ब्लड लिया था जिसका सेंपल रखा गया है। सोनोग्राफी व एक्स-रे भी कराए थे जो मेडिकल स्टूडेंट को पढ़ाने में काम आएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: