HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

नहरबंदी के दौरान दो करोड़ के काम होंगे

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के बीकानेर जोन में नहरबंदी के दौरान दो करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। 20 अप्रैल तक नहरबंदी है। इस कारण 25 अप्रैल तक मरम्मत कार्य होंगे। विभाग साहवा लिफ्ट पर डैमेज लाइनिंग का कार्य कर रहा है। इसको कराने की पिछले कई वर्ष से मांग की जा रही थी। इसके अलावा कोलायत में लिग्नाइट पॉवर प्लांट का अलग से रेग्यूलेटर बनाया जा रहा है।

जोधपुर को पानी पहुंचाने के लिए भी राजीव गांधी लिफ्ट की कैपिसिटी बढ़ाने के लिए रेग्यूलेटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा मेनकैनाल के खबरा गेट बदलने व कुछ जगह रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। नहर विभाग ने छोटे से लेकर बड़े कामों को चिन्हित किया है। जहां संभव है वहां कार्य शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल तक पूरा कार्य करा लिया जाएगा।

नहरबंदी के दौरान चल रहे विकास कार्यो की प्रगति जानने के लिए मंगलवार को नहर बोर्ड के चेयरमैन डॉ.रामप्रताप आईजीएनपी गेस्ट हाउस पहुंचे। मुख्य अभियंता कुंदनलाल व अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.गोविल ने चेयरमैन को बताया कि सभी जगह अपेक्षित कार्य हो रहे हैं। जहां और जरूरत है वहां 25 अप्रैल तक सारे कार्य करा लिया जाएंगे।

27 तक आएगा पानी
नहरबंदी भले ही 20 अप्रैल तक हो लेकिन शहरवासियों को 27 अप्रैल के बाद ही नहर का पानी नसीब होगा। जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल को हरिके बांध से पानी छोड़ा जाएगा। बीछवाल जलाशय तक पानी पहुंचने में सात दिन लगेंगे। सबसे पहले पेजयल के लिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। उसके बाद सिंचाई का पानी चालू किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: