HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बोड़सरा का तनाव राजधानी में

रायपुर. बोड़सरा (बिलासपुर) में धार्मिक ध्वज फहराने की कोशिश के दौरान सतनामी समाज और पुलिस में भिड़ंत के बाद धर्मगुरू बालदास की गिरफ्तारी को लेकर आज राजधानी में माहौल गरमाया रहा। उनकी गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इस मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

धर्मगुरू बालदास की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने शुरू से दबाव बनाए रखा था। बिलासपुर में ही गिरफ्तारी होनी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी राजधानी में देने की घोषणा की। इसकी खबर सुनकर समाज के लोगों का आक्रोश बढ़ गया।बिलासपुर और रायपुर के सैकड़ों लोग यहां एकत्र हो गए।

गिरफ्तारी के लिए बालदास एसपी आफिस आने वाले थे। पुलिस ने इस लिहाज स कलेक्टोरेट के आसपास कड़ा पहरा लगायाथा। बाद में सूचना मिली कि वे मोतीबाग के पास सुभाष स्टेडियम में गिरफ्तारी देंगे। समाज के लोग सुभाष स्टेडियम के पास धीरे-धीरे इकट्ठे हुए और दोपहर 2 बजे के बाद हंगामा किया। पुलिस ने उनकी भीड़ को रोकने के लिए सड़क पर बेरिकेड्स लगाए थे।

कड़े पहरे में रवाना हुए आरोपी : स्टेडियम के बाहर बालदास समेत गिरफ्तार लोगों को कड़ी सुरक्षा में बिलासपुर ले जाया गया। दो बसों और चार अन्य वाहनों में उनके साथ क्राइम ब्रांच के लोग थे।

जिलों में जेल भरो आंदोलन : गिरफ्तारी के विरोध में पिछड़ा वर्ग संगठन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। 17 अप्रैल को गांधी उद्यान में संगठन के सदस्य आगे की रणनीति तैयार करने बैठक लेंगे। संगठन के अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने सरकार के खिलाफ सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: