HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

दर्जनभर थानेदार होंगे जिले से बाहर

रायपुर. जिले में तीन या उससे अधिक वर्ष से पदस्थ थानेदारों ने अपना बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी कर ली है। अक्टूबर-नवंबर में चुनाव के पहले थानेदारों का तबादला तय है। चुनाव के समय ऐन मौके पर कहीं भी भेजे जाने के भय से थानेदारों ने अभी से मनपसंद जिलों में तबादला करवाने के लिए लाबिंग शुरु कर दी है।

जिले और खासतौर पर राजधानी में जितने भी थानेदार हैं, उन्हें यहां थानेदारी करते हुए काफी लंबा अर्सा हो चुका है। शहर की नब्ज पहचानने के कारण उन्हें क्राइम के लिए संवेदनशील एरिया का अनुभव भी हो चुका है। क्राइम स्क्वाड प्रभारी सत्येंद्र पांडे इस फेहरिस्त में हैं। स्क्वाड ने उन्हीं के नेतृत्व में कई बड़े-बड़े और पेचीदा केस सुलझाए हैं।

टिकरापारा थानेदार मुक्ति तिर्की और राजेंद्रनगर टीआई भी इस सूची में शामिल हैं। गुढ़ियारी टीआई मुकेश खरे और तेलीबांधा टीआई राजेश खरे का भी तबादला होना तय है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी जीवन नागेश, मौदहापारा के थानेदार वीरेंद्र शर्मा और आजाद चौक के टीआई जनीराम ध्रुव भी चुनाव आयोग के दायरे में आएंगे। ग्रामीण थानों में पदस्थ टीआई कादिर खान नेवरा, जेएस जंगी अभनपुर, एसएन सिदार भाटापारा, एसएन नकवी सिमगा, बीडी नंद गरियाबंद, बीएस राठौर भाटापारा और खरोरा टीआई नरेंद्र बंछोर का भी तबादला तय माना जा रहा है। बताते हैं कि अफसर इन थानेदारों के तबादले के बाद की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

इनका भी नंबर : एडिशनल एसपी ग्रामीण बीपी राजभानू डीएसपी से प्रमोट होने के बाद से यहां पदस्थ हैं। उन्हें रायपुर जिले में तीन वर्ष हो चुके हैं। तबादला सूची में उनका भी नाम है। गरियाबंद के एसडीओपी प्रशांत कतलम और भाटापारा के एसडीओपी जीएस शुक्ला भी जिले में तीन-तीन साल पूरा कर चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: