लंदन. उच्च रक्त चाप शरीर के दूसरे भाग में होने वाले दर्द की तुलना में ‘माइग्रेन’ (सिर दर्द की बीमारी) के दर्द को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अध्ययन का प्रकाशन ‘न्यूरोलॉजी’ नामक जर्नल में किया गया है।
शोधकर्ताओं ने नार्वे के 20 वर्ष से अधिक उम्र के 51,353 पुरुषों और महिलाओं के रक्तचाप पर किए गए अध्ययन में पाया कि जिन लोगों को उच्च रक्त चाप था उनमें माइग्रेन होने की संभावना 40 फीसदी तक कम पाई गई।
नार्वे नेशनल हेडेक सेंटर में इस अध्ययन के लेखक इर्लिग ट्रांविक ने बताया, ‘‘उच्च रक्तचाप पुरुषों और महिलाओं के माइग्रेन की बीमारी को दूर करने में 50 फीसदी तक सहायक हो सकता है।’’
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में और अध्ययन की गुंजाइश है।