आगरा. दलितों के मुद्दे पर मायावती और राहुल गांधी के बीच चल रहा वाकयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दलितों के लिए राहुल के लगाव को झूठा बताते हुए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि राहुल का दलित प्रेम महज दिखावा है।
कांग्रेस को दलित विरोधी बताते हुए मायावती ने कहा कि जब भी राहुल किसी दलित के घर से होकर आते हैं तो पहले स्नान करके शुद्द होते हैं। आगरा में आंबेडकर दिवस के अवसर पर बोलते हुए मायावती ने कहा कि पिछले 19 सालों से कांग्रेस और अन्य पार्टियों की वजह से ही हमारा राज्य पिछड़ा हुआ है।
मायावती ने कहा कि उनकी सरकार ने हर वर्ग के गरीबों के लिए काम किया है।