HomeNewsNational National

कोटे की सीटों पर आज चर्चा करेगा आईआईटी

नई दिल्ली: देश की सभी सात आईआईटी के डायरेक्टर बुधवार को मिलकर पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत कोटा दिए जाने पर चर्चा करेंगे। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इसे हरी झडी दे दी थी।

आईआईटी दिल्ली के डॉयरेक्टर प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। लेकिन इसमें सबसे अहम यह तय करना है कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण के बाद सीटें किस तरह आवंटित की जाए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईआईटी के डॉयरेक्टर सुबह मिलेंगे, जबकि आईआईटी-जी के प्रमुख अन्य बोर्ड के सदस्य शाम को बैठक करेंगे,जिसमें ओबीसी के लिए कट ऑफ मार्क निर्धारित किए जाने पर विचार होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: