लंदन. उम्र बढ़ने के साथ-साथ मानसिक रूप से तंदरुस्त रहने के लिए एरोबिक व्यायाम फायदेमंद साबित होता है। एरोबिक की श्रेणी में वैसे व्यायाम आते हैं, जिससेशरीर में आक्सीजन की खपत बढ़ जाती है।
एक नए अध्ययन के अनुसार 50 वर्ष से अधिक उम्र हो जाने पर एरोबिक व्यायाम शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष रखने में सहायक सिद्ध होता है।
नीदरलैंड स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ अप्लाइड साइंस’ के शोध•र्ताओं ने इससे पहले किए गए 11 अध्ययनों की समीक्षा की। प्रमुख शोधकर्ता मैइके एंजिवेरेन ने कहा कि एरोबिक व्यायाम के कई फायदे हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे भी अध्ययन किया जाएगा। एंजिवेरेन ने कहा कि हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि अन्य शारीरिक व्यायामों से उम्रदराज लोगों को कितना फायदा पहुंचता है।