HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

कब रोशन होगा मोरिंडा बाईपास

मोरिंडामोरिंडा बाईपास पर रोशनी के प्रबंध न होने से लगभग 7 किलोमीटर लंबा बाईपास अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे यहां सड़क हादसों में वृद्धि हो रही है। वहीं लूटपाट की घटनाएं भी अक्सर होती रहती हैं, परंतु न तो प्रशासन और न ही विभाग इस तरफ कोई ध्यान दे रहा है। लोगों की मांग है कि इस बाईपास पर जल्द से जल्द रोशनी का प्रबंध किया जाए।

इस संबंध में मेजर हरजीत ंिसंह कंग, राजिंदर गुम्बर, हरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, जतिंद्र गुम्बर, कैलाश कौशल, जवाहर लाल आदि ने मांग की है कि मोरिंडा बाईपास पर स्ट्रीट लाइट का प्रबंध किया जाए।

पुल पर पोल लगे हैं, लाइटें नहीं: शहरवासियों का कहना है कि बाईपास पुल पर रोशनी का प्रबंध करने के लिए पोल तो खड़े किए गए हैं, परंतु इन पर लाइट्स की फिटिंग्स नहीं की गई, जिस कारण यहां अंधेरा रहता है और पुल के आसपास लूटपाट की अनेक वारदातें हो चुकी हैं।

पैदल पाथ भी नहीं: बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज पर पैदल व साइकिल पाथ भी नहीं है, जिस कारण कभी भी सड़क हादसा हो सकता है। लोगों की मांग है कि इसका भी पं्रबंध किया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: