HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

ज्यादातर लोग एफडी में लगा रहे हैं धन

अहमदाबाद. fixed deposit कभी लघु बचत योजनाओं, पेंशन और पीएफ स्कीम का खासा बोलबाला था। अब निवेशकों ने कम मुनाफे और लंबी समय सीमा के कारण सरकारी प्रतिभूतियों से रुख बदल लिया है। उन्हें कम समय सीमा के साथ अच्छा रिटर्न देने वाले बैंकों के फिक्स्ड डिपाजिट लुभाने लगे हैं।

आरबीआई की वर्ष 2006-07 की रिपोर्ट के अनुसार तीन साल में बैंक एफडी में निवेश 1.61 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 4.22 लाख करोड़ रुपए हो गया है। लघु बचत योजनाओं में निवेश 85.10 हजार करोड़ रुपए से 50 फीसदी से भी ज्यादा घटकर 37.54 हजार करोड़ रुपए रह गया है। सरकारी प्रतिभूतियों की हिस्सेदारी में भी कमी आई है। यह 4.9 फीसदी से घटकर 0.2 फीसदी रह गई है। एनबीएफसी में एफडी की हिस्सेदारी 0.8 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी रह गई है।

क्या कहते हैं आंकड़े:
- बचत योजनाओं में पिछले तीन साल के दौरान हुए कुल निवेश में लघु बचत योजनाओं की हिस्सेदारी 19.6 फीसदी से घटकर 4.9 फीसदी रह गई है।
- पेंशन और पीएफ में निवेश की हिस्सेदारी भी 13 फीसदी से घटकर 9.2 फीसदी रह गई है।
- बैंक एफडी के प्रति लोगों का रुझान होने से इनमें निवेश 37.2 फीसदी से बढ़कर 55.7 फीसदी हो गया है।
- पहले शेयर बाजार का हिस्सा 1.1 फीसदी था, जो अब बढ़कर 6.3 फीसदी हो गया है।
- म्यूचुअल फंड का हिस्सा भी 0.4 फीसदी बढ़कर 4.8 फीसदी हो गया है।
- बीमा क्षेत्र में कर लाभ और निवेश में बढ़ोतरी के कारण 15 फीसदी का हिस्सा तीन साल से कायम है।

बचत के विविध स्रोतों की हिस्सेदारी:
बचत योजनाएं - 2004-05* - 2005-06* - 2006-07*
बैंक एफडी - 1,61,416(37.2) - 2,80,602(47.5) - 4,22,737(55.7)
शेयर, डिबेंचर - 4,967(1.1) - 22,268(4.9) - 47,918(6.3)
म्यूचुअल फंड(यूटीआई नहीं)- 1,550(0.4) - 21,139(3.6) - 36,700(4.8)
सरकारी प्रतिभूतियां - 21,313(4.9) - 14,390(2.4) - 1,654(0.2)
लघु बचत - 85,106(19.6) - 72,778(12.2) - 37,544(4.9)
बीमा क्षेत्र - 67,986(15.7) - 83,540(14.0) - 1,13,900(15.0)
पीएफ, पेन्शन - 56,552(13.0) - 62,704(10.5) - 69,571(9.2)

* रुपए - करोड़ में, हिस्सेदारी - फीसदी में।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: