नई दिल्ली. इंटेलीजेंस ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि राजधानी में बृहस्पतिवार को होने वाले ओलिंपिक मशाल दौड़ में आतंकी हमला हो सकता है।
आईबी सूत्रों के अनुसार इस बाबत दिल्ली में पांच चीनी आतंकवादी प्रवेश कर चुके हैं और मशाल दौड़ के दौरान किसी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं ताकि वैश्विक सद्भावना एवं एकता की प्रतीक ओलंपिक टार्च की यात्रा में विध्न उत्पन्न हो सके।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें इंटेलीजेंस ब्यूरो से इसकी जानकारी मिल चुकी है और अधिकारिकों को हाई अलर्ट कर दिया है।
इंटेलीजेंस ब्यूरो के अनुसार आतंकियों के नाम मोहम्मद अब्दुल्ला, अब्दुल खालिद, यूसुफ सत्तार, उमर अजीज और अब्दुल्ला दाऊद हैं।
गौरतबल है कि तिब्बत में चीनी दमन के कारण दुनिया भर में तिब्बती समर्थक पिछले काफी दिनों से रोष प्रदर्शन कर रहे हैं और कई जगहों पर ओलंपिक रिले में भी व्यवधान उत्पन्न कर चुके हैं।