News
International International इस्लामाबाद. भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज पाकिस्तान से सरबजीत को माफी देने की अपील की है। विदेश मंत्री ने कहा कि मानवीय आधार पर सरबजीत की फांसी की सजा माफ कर दी जानी चाहिए।
अगर एक टीवी चैनल की खबर को सही मान लिया जाए तो सरबजीत सिंह के बचने की उम्मीदें लगभग खत्म। क्योंकि पाक सरकार ने 1 मई को सरबजीत को फांसी पर चढ़ाने का फैसला किया है।
सरबजीत सिंह 1990 में पाकिस्तान में हुए बम धमाकों का दोषी पाया गया है और उसे मौत सजा सुनाई गई है। पहले सरबजीत को एक अप्रैल को फांसी दी जानी थी, लेकिन भारत सरकार की अपील पर पाकिस्तान ने सजा को एक महीने के लिए टाल दिया था।