नई दिल्ली. भारत की अपील पर सरबजीत की फांसी एक माह के लिए टाल दी गई है।
एक टीवी चैनल की खबर को सही मान लिया जाए तो पाकिस्तान की जेल में 28 साल से बंद सरबजीत सिंह की फांसी की सजा एक माह के लिए टाल दी गई है।
गौरतलब है कि आज भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज पाकिस्तान से सरबजीत को माफी देने की अपील की थी।
इससे पहले सरबजीत सिंह 1990 में पाकिस्तान में हुए बम धमाकों का दोषी पाया गया है और उसे मौत सजा सुनाई गई है। पहले सरबजीत को एक अप्रैल को फांसी दी जानी थी, लेकिन भारत सरकार की अपील पर पाकिस्तान ने सजा को एक महीने के लिए टाल दिया था।