bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

सात हजार की परीक्षा की घड़ी

सीकर. सीकर जिले के करीब सात हजार स्टूडेंट्स को शनिवार व रविवार को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। शनिवार को करीब छह हजार स्टूडेंट्स बीए, एमए, एमएससी का एग्जाम देंगे। वहीं एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स रविवार को बीएड संस्कृत की प्रतिस्पर्धा से गुजरेंगे। कालेज प्रशासन ने एग्जाम की तैयारियां पूरी कर ली है।

मोबाइल रखने वाले व नकल करने वाले स्टूडेंट्स पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के लिए माकूल पुलिस व्यवस्था की गई है। शनिवार को बीए, एम, एमएससी की अलग-अलग विषयों की परीक्षा होगी। सेमेस्टरों का तीन शिफ्टों में एग्जाम होगा। एसके कालेज सूत्रों के मुताबिक, इन सेमेस्टरों में छह हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।

बीएड के 300 फार्म जमा
जोधपुर विश्वविद्यालय के बीएड फार्म जमा कराने वाले स्टूडेंट्स की भीड़ शुक्रवार को भी रही। एसके कालेज में 300 फार्म जमा हुए। एसके कालेज प्राचार्य ने बताया कि फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। बीएड के करीब दस हजार फार्म बिके थे। फार्म जमा करने के लिए कालेज गेट पर काउंटर लगाए गए हैं।

संस्कृत बीएड की परीक्षा कल
संस्कृत बीएड का एग्जाम रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे होगा। परीक्षा एसके कालेज व संस्कृत कालेज में होगी। संस्कृत बीएड कालेज में करीब 1120 स्टूडेंट बैठेंगे। एसके कालेज के वाइस प्रिंसीपल आरएल मिश्रा ने बताया कि एसके कालेज में एक हजार तथा संस्कृत कालेज में 120 स्टूडेंट के बैठने की व्यवस्था की गई हैं।

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था की जाएगी। मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थियों के एडमिशन कार्ड पहुंचा दिए गए हैं, जिन्हें एडमिशन कार्ड नहीं मिला है वे 19 अप्रैल को संस्कृत कालेज में दो फोटो देकर बनवा सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: