bhaskar Web English
HomeNewsNational National

विजय गोयल बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

नई दिल्ली. विजय गोयल को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विजय गोयल दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के भी दावेदार हैं।

ओम माथुर को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाने के बाद से महासचिव का एक पद कई महीनों से खाली पड़ा था। इस पद की दौड़ में पार्टी प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, राजीव प्रताप रूडी आदि शामिल थे। इस पद पर किसी महिला नेता को नियुक्त करने भी प्रस्ताव था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के चहेते विजय गोयल ने बाजी मार ली।

इस पद से पार्टी में विजय गोयल का कद अचानक बढ़ गया है। माना जा रहा है कि हाल ही में हरियाणा में किसानों की बेहद सफल रैली कराने और झारखंड में राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित कराने का इनाम उन्हें मिला है। दिल्ली विधान सभा चुनाव को देखते हुए वैश्यों में सकारात्मक संदेश देने के लिए भी पार्टी ने यह फैसला लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: