bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दूल्हा-दुल्हन समेत 17 घायल

भोपालबारातियों से भरी एक बस गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यिानी रात बस स्टैंड चौराहे पर पलट गई। घटना में दूल्हा-दुल्हन समेत 17 यात्री घायल हो गए। बस 70 बारातियों को लेकर इंदौर वापस जा रही थी। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है। उनका इलाज कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा है। बीच सड़क पर हुए हादसे से आठ घंटे तक बस स्टैंड चौराहे का यातायात प्रभावित रहा।

इंदौर लौट रही थी बारात हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक, इंदौर निवासी मंगेश जता की बारात बिजली नगर कालोनी, गोविंदपुरा आई थी। रात करीब दो बजे बिदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती इंदौर लौट रहे थे। बस जब बस स्टैंड चौराहे पर पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर और बिजली के खंभे को टक्कर मारती हुई पलट गई। पलटने से उसके सभी पहिए निकल गए।

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। बस का दरवाजा नहीं खुलने से भीड़ ने कांच फोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। बाद में क्रेन से बस को हटाया गया। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सूचना के बाद वहां पहुंची चेतक मोबाइल ने घायलों को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल:

घायलों में दूल्हा मंगेश, दुल्हन आरती, ऊषाबाई, उर्मिलाबाई, यशोदा, वामन राव, कल्पना, पूजा फुलपगारे, आशा जता, रतना, भगवान फुलपगारे, साहिब, विजय प्रताप, शांता राव अनसुइया, शांता चौधरी, अरणा और कृष्णा बारले शामिल हैं। श्री बारले की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: